साहित्यिक चोरी चेकर के शानदार फीचरों के बारे में जानें
केवल समानता स्कोर देने के बजाय, पेपर के मूल्यांकन के लिए हम अन्य स्कोर भी प्रदान करते हैं|
सभी रिपोर्टें समानता स्कोर के साथ दी जाती हैं| यह स्कोर दिखाता है कि आपके डॉक्यूमेंट में कितनी समानताएँ हैं|
मेल खाते हुए शब्दों की संख्या से कुल शब्दों की संख्या का भाग देकर समानता स्कोर निकाला जाता है|
उदाहरण के लिए, यदि आपके डॉक्यूमेंट में 1000 शब्द हैं और समानता स्कोर 21% है तो, इसका अर्थ है डॉक्यूमेंट के 210 शब्द मेल खाते हैं|
यह स्कोर आपके डॉक्यूमेंट में साहित्यिक चोरी का खतरा दिखाता है| यह स्कोर, आमतौर पर, समानता का साइज़ बताता है| समानता का हिस्सा जितना बड़ा होगा, साहित्यिक चोरी का खतरा भी उतना ही अधिक होगा|
उदाहरण के लिए, 100 पृष्ठों के पेपर में केवल 1% समानता है| यदि सारी समानताएँ एक ही पृष्ठ पर हों तो, साहित्यिक चोरी खतरे का स्कोर अधिकतम होगा| कम समानताएँ होने पर भी आपको संभावित साहित्यिक चोरी के लिए सतर्क किया जाएगा|
हमारा शोध दिखाता है कि यह फीचर 94% सटीकता के साथ साहित्यिक चोरी की पहचान करता है|
साहित्यिक चोरी के लिए पैराफ्रेजिंग का अधिक उपयोग होने लगा है| इससे निपटने के लिए हमने पैराफ्रेजिंग स्कोर भी जोड़े हैं|
यह स्कोर दिखाता है कि टेक्स्ट का कौन सा हिस्सा फिर से लिखा गया है|
पैराफ्रेज स्कोर आमतौर पर 1% से 8% के बीच होते हैं| इससे अधिक का स्कोर साहित्यिक चोरी का संकेत देता है| उच्च पैराफ्रेज स्कोर से सावधान रहें|
उद्धरण देना अच्छे पेपर की विशेषता है| हालाँकि, कुछ उद्धरण डॉक्यूमेंट में मौजूद बड़ी समानताओं का एक हिस्सा हो सकते हैं|
इस तरह के मामलों के लिए, हमने अनुपयुक्त उद्धरण का फीचर पेश किया है|
improper citations दिखाता है कि कितने उद्धरण डॉक्यूमेंट में मौजूद बड़ी समानताओं का एक हिस्सा हैं|
उद्धरण हर पेपर का हिस्सा हैं| दूसरे डॉक्यूमेंट का उदाहरण देने से पेपर की विश्वसनीयता बढ़ती है|
हम उद्धरणों को पहचानते हैं और उन्हें हरे रंग से चिन्हित करते हैं| इससे आप सही उद्धरणों को आसानी से पहचान सकते हैं|
समानताओं की संख्या के आधार पर पेपर की विश्वसनीयता मापी जा सकती है|
मान लें कि पेपर में 10% समानताएँ हैं| कौन सा पेपर आपको अधिक विश्वसनीय लगेगा - जिसमें सभी 10% समानताएँ एक ही स्रोत से ली गई हों या जिसमें समानताएँ दसियों या सैकड़ों स्रोतों से ली गई हों|
त्वरित स्कोर एक बिल्कुल नया स्कोर होता है जो अपलोड किए गए पेपर का सेकंडों में मोटे तौर पर मूल्यांकन करने में मदद करता है|
त्वरित स्कोर के साथ मूल्यांकन करना मुफ्त है| त्वरित स्कोर मेल खाते हुए फिंगरप्रिंटों की गणना करता है और मोटे तौर पर समानता स्कोर बताता है|
त्वरित स्कोर सेकंडों में पता चल जाता है| जैसे ही आप फाइल अपलोड करते है, तुरंत ही त्वरित स्कोर दिखने लगता है|
यदि आपके डॉक्यूमेंट में कोई साहित्यिक चोरी पाया जाता है तो, डेटा को आपके द्वारा फिर से देखने और ठीक करने के लिए हाईलाइट कर दिया जाता है| हमारा साहित्यिक चोरी चेकर आपके डॉक्यूमेंट को सम्पादित और ठीक करने के कुछ फीचर भी प्रदान करता है - ध्यान दें, सही उद्धरणों को हरे रंग से, पैराफ्रेज को नारंगी, और अनुपयुक्त उद्धरणों को बैंगनी रंग से हाईलाइट किया जाता है|
हमारा साहित्यिक चोरी चेकर आपके डॉक्यूमेंट के मेल खाने वाले हिस्सों में स्रोत का लिंक लगा देता है| इन लिंकों की सहायता से आप किसी भी अनुपयुक्त उद्धरण, शब्द या पैराफ्रेज को ठीक कर सकते हैं| यदि आपको विश्वास है कि आपके डॉक्यूमेंट में उद्धरण सही तरीके से डाले गए हैं तो, आप अपनी तरफ से इसका सत्यापन करके डॉक्यूमेंट को फिर से देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं|
हमारे सिस्टम की उन्नत तकनीक न केवल कॉपी और पेस्ट किए गए साहित्यिक चोरी को पहचान लेती है बल्कि पैराफ्रेज साहित्यिक चोरी को भी पहचान लेती है| यदि आपका पैराफ्रेज स्कोर बहुत अधिक है तो, साहित्यिक चोरी के खतरे से बचने के लिए अपने डॉक्यूमेंट की ध्यानपूर्वक और पूरी तरह जाँच करना आवश्यक है|
शिक्षक कुछ उद्धरणों को साहित्यिक चोरी घोषित कर सकते हैं इसलिए किसी प्रकार के अप्रिय परिणामों से बचने के लिए सही उद्धरण के लिए पेपर को जाँचना महत्वपूर्ण है|
हमारा साहित्यिक चोरी चेकर आपको बताता है कि कौन से उद्धरण सही हैं - उन्हें वह हरे रंग से चिन्हित कर देगा| जितने भी उद्धरण साहित्यिक चोरी के रूप में पहचाने हैं उन्हें वह बैंगनी रंग में दिखाएगा, इससे आपको पता चल जाएगा कि किन उद्धरणों को ठीक करना है|
आपका डॉक्यूमेंट यदि कई भिन्न भाषाओँ में लिखा गया हो तो भी, हमारा बहुभाषी सिस्टम साहित्यिक चोरी की पहचान करने में सक्षम है| इसलिए हमारे साहित्यिक चोरी चेकर को कई देशों में राष्ट्रीय साहित्यिक चोरी पहचान प्रणाली के रूप में भी जाना जाता है|